नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी गिरोह से जुड़े दो अलग-अलग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और राष्ट्रीय राजधानी तथा पंजाब से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इनके कब्जे से पेट्रोल बम व अवैध पिस्तौल बरामद की गयी हैं।
पुलिस ने कहा कि आरोपी कथित तौर पर दो अलग-अलग नेटवर्क के माध्यम से काम कर रहे थे जिनमें एक आतंकी गतिविधियों से जुड़ा था और दूसरा अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल था।
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरोह संगठित तरीके से काम करता है और इसके कई राज्यों में संपर्क हो सकते हैं।
भाषा नोमान प्रशांत
प्रशांत