अयोध्या। Ram Mandir Chanda Chori Case राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़े प्रशासनिक बदलाव की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट की बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से इस संबंध में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
Ram Mandir Chanda Chori Case सूत्रों के मुताबिक चंपत राय के स्थान पर विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महासचिव बजरंग बांगड़ा का नाम आगे बढ़ाया गया है, जबकि ट्रस्टी अनिल मिश्रा की जगह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय प्रचारक नीरज दनौरिया को जिम्मेदारी दिए जाने पर सहमति बनी है। इसके अलावा सोनू पदाधिकारी के नाम पर भी जल्द मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी जांच और ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर उठे सवालों के बीच यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले चंपत राय और अनिल मिश्रा ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफा दिया था। ट्रस्ट की बैठक में इन्हीं इस्तीफों पर अंतिम निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच एजेंसियां पूरे प्रकरण की पड़ताल कर रही हैं। इसी बीच ट्रस्ट के शीर्ष पदों पर बदलाव को मामले से जुड़े घटनाक्रम का अहम हिस्सा माना जा रहा है।