कोयंबटूर में पूछताछ के बहाने युवती का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

कोयंबटूर में पूछताछ के बहाने युवती का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

कोयंबटूर में पूछताछ के बहाने युवती का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार
Modified Date: July 19, 2026 / 02:48 pm IST
Published Date: July 19, 2026 2:48 pm IST

कोयंबटूर, 19 जुलाई (भाषा) तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक पुलिस कांस्टेबल को पूछताछ के बहाने अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर एक युवती का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में निलंबित करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि यह घटना 15 जुलाई की शाम की है, जब पीड़िता अपने एक पुरुष मित्र के साथ बातचीत कर रही थी और थुडियालुर थाने में तैनात तथा गश्त ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल विनोद कुमार की नजर दोनों पर पड़ी।

सूत्रों के अनुसार, कांस्टेबल ने दोनों को रोक लिया और वहां मौजूद होने को लेकर उन्हें धमकाते हुए उनसे सवाल-जवाब किए। उन्होंने बताया कि इसके बाद कांस्टेबल ने युवती को अलग ले जाकर उससे पूछताछ करने को कहा।

सूत्रों के मुताबिक, युवती के अकेले होने पर कांस्टेबल ने कथित तौर पर उसके साथ अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया और उसका यौन उत्पीड़न किया।

इस घटना से आहत युवती ने अपने मित्र को आपबीती बताई, जिसके बाद उसके मित्र ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए कांस्टेबल के कथित दुर्व्यवहार की जानकारी दी।

वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रारंभिक जांच कराई, जिसके बाद विनोद को तत्काल निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा गोला पारुल

पारुल


लेखक के बारे में