जम्मू, छह मई (भाषा) जम्मू जिले के अरनिया सीमावर्ती क्षेत्र में बुधवार को जंग लगा एक पुराना मोर्टार गोला बरामद हुआ जिसे सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, ट्रेवा सीमा पुलिस चौकी के प्रभारी ने उन्हें अरनिया क्षेत्र के ट्रेवा गांव में खुले मैदान में पड़े जंग लगे मोर्टार गोले के बारे में सूचना दी।
उन्होंने बताया कि निरीक्षक चंदन सिंह बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे और टीम ने स्थिति का जायजा लेने के बाद मौके पर ही उसे नष्ट कर दिया।
उन्होंने कहा कि यह स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार और सभी आवश्यक सावधानियां बरतते हुए उसे नष्ट किया गया।
उन्होंने बताया कि यह अभियान बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) कर्मियों और ट्रेवा सीमा पुलिस चौकी के प्रभारी की उपस्थिति में चलाया गया तथा आसपास के क्षेत्रों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की गई।
भाषा
शुभम अविनाश
अविनाश