Bargi Dam Cruise Accident Latest Video: सामने था मौत का मंजर, जान बचाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए पर्यटक, बरगी डैम क्रूज हादसे का एक और वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

Ads

Bargi Dam Cruise Accident Latest Video: बरगी डैम बीते दिनों हुए क्रूज हादसे का एक और दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 08:17 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 08:28 PM IST

Bargi Dam Cruise Accident Latest Video/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • बरगी डैम बीते दिनों हुए क्रूज हादसे का एक और दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।
  • वीडियो में पर्यटक पानी में तैरते हुए अपनी जान बचाने की जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं।
  • इस भयंकर हादसे में 13 लोगों की मौत हुई थी जबकि 28 को सुरक्षित बचाया गया था।

Bargi Dam Cruise Accident Latest Video: जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम बीते दिनों हुए क्रूज हादसे का एक और दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। तेज हवाओं और ऊंची लहरों के बीच पर्यटक पानी में तैरते हुए अपनी जान बचाने की जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। बचाव के लिए पहुंचा मिनी क्रूज भी दिखाई दे रहा है। (Bargi Dam Cruise Accident Latest Video) इस भयंकर हादसे में 13 लोगों की मौत हुई थी जबकि 28 को सुरक्षित बचाया गया था।

13 लोगों की हो गई थी मौत

आपकी जानकारी के लिए बता दें की 30 अप्रैल को बरगी बांध में संचालित क्रूज़ डूब गया था जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 28 लोगों को बमुश्किल बचाया जा सका था। आपको बता दें की इस क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। क्रूज हादसे के बाद लगातार तीन दिनों से दिन-रात रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। घटनास्थल से एक-एक करके ऐसे मंजर सामने आए थे जिन्होंने पूरे देश को रुला कर रख दिया है।

क्रूज पायलट समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त

Bargi Dam Cruise Accident Latest Video:  मुख्यमंत्री ने क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड एवं टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई थी। इसके साथ ही होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगीके मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है, जबकि रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर विभागीय जांच संस्थित की गई है। (Bargi Dam Cruise Accident Latest Video) सीएम ने कहा कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शासन हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे की घोषणा

घटनाके बाद प्रशासन और सरकार ने तुरंत सक्रियता दिखाई है। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मौके पर पहुंचे और स्पष्ट किया कि जब तक सभी लापता लोगों का पता नहीं चल जाता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा। उन्होंने क्रूज़ के अनफिट होने के आरोपों को खारिज करते हुए उच्च स्तरीय जांच की बात कही है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रशासन हर संभव प्रयास में जुटा हुआ है कि लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जा सके।

इन्हे भी पढ़ें:-