MP Bhojraj Nag Video: किसानों को नहीं मिल रहा था इस चीज का लाभ, पता लगते ही भड़के ये भाजपा सांसद, मत्स्य विभाग के निरीक्षक को लगाई जमकर फटकार, देखें वीडियो

Ads

MP Bhojraj Nag Video: कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने मत्स्य विभाग के निरीक्षक को किसानों के सामने जमकर फटकार लगा दी।

  • Reported By: Amit Choubey

    ,
  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 09:20 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 09:20 PM IST

MP Bhojraj Nag Video/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के भड़के भाजपा सांसद भोजराज नाग।
  • सांसद ने मत्स्य विभाग के निरीक्षक को लगाई जमकर फटकार।
  • किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलने पर भड़के थे सांसद।

MP Bhojraj Nag Video: कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दसपुर में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने मत्स्य विभाग के निरीक्षक को किसानों के सामने जमकर फटकार लगा दी। दरअसल कार्यक्रम के दौरान सांसद भोजराज नाग किसानों से बातचीत कर रहे थे और (MP Bhojraj Nag Video) उन्होंने सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर जानकारी ली।

सांसद ने मत्स्य विभाग के निरीक्षक को लगाई फटकार

इस दौरान उन्होंने मत्स्य विभाग के निरीक्षक से पूछा कि, क्या किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है। निरीक्षक इस सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, जिस पर सांसद नाराज़ हो गए। सांसद ने मंच से ही माइक के माध्यम से निरीक्षक को फटकार लगाते हुए कहा कि “किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है और आपको इसकी जानकारी तक नहीं है, (MP Bhojraj Nag Video) यह गंभीर लापरवाही है। सांसद की फटकार के बाद मत्स्य विभाग के निरीक्षक कार्यक्रम स्थल से माइक छोड़कर बिना जवाब दिए ही चले गए, जिससे सांसद और अधिक नाराज़ हो गए।

इन्हे भी पढ़ें:-