Sagar News: शादी के मंडप में पुलिस की एंट्री से मचा बवाल, फेरों से पहले थाने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, जानें क्या है पूरा मामला

Ads

Sagar News: शादी के मंडप में पुलिस की एंट्री से मचा बवाल, फेरों से पहले थाने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, जानें क्या है पूरा मामला

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 11:52 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 11:57 PM IST

Sagar News/Photo Credit: /AI Image

HIGHLIGHTS
  • शादी के बीच पुलिस पहुंची, मचा हड़कंप
  • दूल्हा-दुल्हन शादी के जोड़े में पहुंचे थाने
  • जिला बदर आरोपी की तलाश में पहुंची थी पुलिस

Sagar News: मध्यप्रदेश के सागर के कैंट थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह के बीच पुलिस की एंट्री से हड़कंप मच गया। यहां पुलिस दूल्हे के जीजा को पकड़ने पहुंची, जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन शादी के जोड़े में ही थाने पहुंच गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, स्टेशन के पास रहने वाले करण बंसल की शादी 6 मई को आयोजित थी। शादी में उनके जीजा छोटू बंसल भी शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है कि छोटू बंसल पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उन्हें जिला बदर घोषित किया गया है। इसके बावजूद उनके शहर में मौजूद होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही छोटू बंसल के फरार हो गया।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें समारोह के दौरान ही पकड़ लिया (Sagar News)। इसके बाद परिवार के सदस्य सहित दूल्हा-दुल्हन शादी के जोड़े में ही थाने पहुंच गए और छोटू बंसल को छोड़ने की मांग करने लगे। परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई कि दूल्हे के पिता का निधन हो चुका है और जीजा ही परिवार का मुख्य सदस्य है, इसलिए उन्हें शादी तक रिहा किया जाए।

पुलिस का कहना है कि जिला बदर (Sagar News) आदेश का उल्लंघन गंभीर मामला है और इसी आधार पर टीम कार्रवाई करने पहुँची थी लेकिन आरोपी पहले ही फरार हो गया। फिलहाल इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में बना हुआ है। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस गिरफ्त में आने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। परिजनों को समझाइश देकर वापस भेजा है।

 

वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें

 

यह घटना कहां की है?

यह मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले के कैंट थाना क्षेत्र का है।

पुलिस शादी में क्यों पहुंची थी?

पुलिस दूल्हे के जीजा को पकड़ने पहुंची थी, जो जिला बदर घोषित था।

क्या आरोपी को गिरफ्तार किया गया?

नहीं, पुलिस पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया।

दूल्हा-दुल्हन थाने क्यों पहुंचे?

वे अपने परिजन को छोड़ने की मांग को लेकर थाने पहुंचे थे।

क्या इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है?

हां, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।