पश्चिमी सिंहभूम के मनमारू जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली घायल

पश्चिमी सिंहभूम के मनमारू जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली घायल

पश्चिमी सिंहभूम के मनमारू जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: November 27, 2020 7:12 pm IST

चाईबासा, 27 नवंबर (भाषा) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना के सिणधरी बेरा पंचायत स्थित मनमारू के जंगलों में आज देर शाम पुलिस की पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) के नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गयी जिसमें एक नक्सली को गोली लगी है लेकिन रात्रि हो जाने से मुठभेड़ स्थल की तलाशी नहीं ली जा सकी । पुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । ।

कोल्हान परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजीव रंजन सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए ‘पीटीआई—भाषा’ को बताया कि आज देर शाम हुई मुठभेड़ में कम से कम एक नक्सली को गोली लगी है लेकिन रात्रि हो जाने के कारण सुरक्षा बल मुठभेड़ स्थल की तलाशी नहीं ले सके हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से हुई कई चक्र की गोलीबारी के बाद कमजोर पड़ते नक्सली जंगल की ओर भाग निकले।

उन्होंने बताया कि सहायक पुलिस अधीक्षक सह चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी नाथू सिंह मीणा के नेतृत्व में पुलिस बल ने नक्सलियों को ललकारा।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर रांची से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंच गया है और घटनास्थल पर सुरक्षा बल कैंप कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अभी घटना की विस्तृत जानकारी भी नहीं मिल पाई है।

भाषा सं इंदु रंजन

रंजन


लेखक के बारे में