मुठभेड़ में मारे गए ‘आतंकवादी’ के परिजनों से मिलना चाहती है महबूबा मुफ्ती, ट्वीट कर कहा- मुझे रोक रही पुलिस

मुठभेड़ में मारे गए ‘आतंकवादी’ के परिजनों से मिलना चाहती है महबूबा मुफ्ती, ट्वीट कर कहा- मुझे रोक रही पुलिस

मुठभेड़ में मारे गए ‘आतंकवादी’ के परिजनों से मिलना चाहती है महबूबा मुफ्ती, ट्वीट कर कहा- मुझे रोक रही पुलिस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: February 13, 2021 10:16 am IST

श्रीनगर: पीडीपी अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दावा किया कि पिछले वर्ष दिसंबर में यहां के पारिमपोरा इलाके में कथित मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों में से एक अतहर मुश्ताक के परिजन से मिलने जाने से पहले उन्हें नजरबंद कर दिया गया है।

Read More: आवासहीनों को मकान देने भूपेश सरकार की ‘राजीव नगर आवास योजना’, बनाए जाएंगे 1 लाख घर, प्रस्ताव पर लगी मुहर

महबूबा ने ट्वीट किया, ‘‘कथित मुठभेड़ में मारे गए अतहर मुश्ताक के परिवार से मिलने जाने से पहले नजरबंद कर दिया गया। बेटे का शव मांगने पर उसके पिता के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया। क्या भारत सरकार कश्मीर आने वाले यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल को ये सामान्य हालात दिखाना चाहती है।’’ इसके साथ ही मुफ्ती ने यहां के गुपकार इलाके में अपने आवास ‘फेयरव्यू’ पर अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ बातचीत का एक वीडियो भी पोस्ट किया।

Read More: एप्पल बेर की खेती कर किसान ने एक साल में कमाए 2 लाख 80 हजार रुपए, 15 एकड़ में खेती करने की तैयारी

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘कश्मीर में दमन और आतंक के राज के इस कड़े सत्य को भारत सरकार देश से छुपाना चाहती है। 16 वर्षीय एक युवक को मारा जाता है और उसके बाद उसे आनन-फानन में दफना दिया जाता है और उसके परिवार को अंतिम संस्कार के अधिकार से वंचित किया जाता है।’’

Read More: कलेक्टर अवधेश शर्मा और जिला पंचायत CEO दीतू सिंह रणदा ने लगवाया कोरोना का टीका, कही ये बात

मुफ्ती ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें वह सुरक्षा अधिकारियों से पूछती नजर आ रही हैं कि उन्हें पुलवामा जाने से रोका क्यों जा रहा है, इस पर वे कहते हैं, ‘‘सुरक्षा संबंधी दिक्कतें हैं।’’ उन्होंने अधिकारियों से कहा, ‘‘मुझे जाने क्यों नहीं दिया जा रहा है? क्या मैं कोई कैदी हूं या अपराधी हूं? मुझे वह आदेश ,वह धारा दिखाइए जिसके तहत मुझे हिरासत में लिया गया है।’’ उन्होंने दावा किया कि उनके आवास का गेट बंद कर दिया गया है और उन्हें घर से निकलने से रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

Read More: PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनाया जाएगा पत्रकार भवन, जल्द लागू होगा पत्रकार सुरक्षा कानून

यूरोपीय संघ के एक प्रतिनिधिमंडल की आगामी यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा बल जब यहां लोगों को सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं तो वे उन्हें कैसे सुरक्षा देंगे। वीडियो में मुफ्ती कहती नजर आ रही हैं, ‘‘जब आप मुझे सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं, तो आप प्रतिनिधिमंडल को सुरक्षा कैसे देंगे?….मुझे बिना किसी सुरक्षा के वहां जाने दीजिए। आप मेरे घर के दरवाजे हमेशा बंद नहीं कर सकते।’’

Read More: छत्तीसगढ़ में सोमवार से कॉलेज भी खुलेंगे, भूपेश कैबिनेट के अहम फैसले.. देखिए

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"