पुलिस ने कश्मीर टाइम्स के जम्मू कार्यालय पर छापा मारा

Ads

पुलिस ने कश्मीर टाइम्स के जम्मू कार्यालय पर छापा मारा

  •  
  • Publish Date - November 20, 2025 / 11:41 AM IST,
    Updated On - November 20, 2025 / 11:41 AM IST

जम्मू, 20 नवंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने देश के खिलाफ गतिविधियों को कथित तौर पर बढ़ावा देने के आरोप में बृहस्पतिवार को यहां ‘कश्मीर टाइम्स’ के कार्यालय पर छापा मारा।

एक अधिकारी ने बताया कि अखबार के खिलाफ ‘‘देश के हितों के प्रतिकूल गतिविधियों का महिमामंडन’’ करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि एसआईए के अधिकारियों ने अखबार के परिसरों और कंप्यूटरों की गहन जांच की।

प्रकाशन और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ किए जाने की संभावना है।

भाषा गोला रंजन

रंजन