फटी रह गई पुलिस की आंखे, जब इस हाल में एक ही परिवार के 4 लोग, ये सामान भी हुआ बरामद

Police recovered dead bodies of 4 people of the same family

फटी रह गई पुलिस की आंखे, जब इस हाल में एक ही परिवार के 4 लोग, ये सामान भी हुआ बरामद

Actor Harish Pangan passed away

Modified Date: January 25, 2023 / 12:50 pm IST
Published Date: January 25, 2023 12:12 am IST

चंडीगढ़ : Police recovered dead bodies हरियाणा के रोहतक में मंगलवार को एक दंपति और उनके दो बच्चे मकान में मृत पाए गए। पुलिस को संदेह है कि यह हत्या-आत्महत्या का मामला है जिसमें व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।

Read More : अजब प्रेम की यह गजब कहानी : जिस गर्लफ्रेंड को पाने के लिए कराया था लिंग परिवर्तन उसने ही कर लिया ब्रेकअप, अब थाने में लिखाई ‘इश्क में दगाबाजी’ की रपट

Police recovered dead bodies थाना प्रभारी (नगर), रोहतक, इंस्पेक्टर देशराज ने मृतक की पहचान विनोद (32), उसकी पत्नी सोनिया (30) और दंपति की आठ साल की बेटी और छह साल के बेटे के रूप में की। उन्होंने कहा कि विनोद एक पंजीकृत चिकित्सक था। एसएचओ ने कहा कि महिला और बच्चों के गले चाकू से रेते हुए थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमने मौके से चाकू बरामद कर लिया है।’’

Read More : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विराट कोहली का ये वीडियो, भरे मैदान में कर रहे थे ऐसा काम

अधिकारी ने कहा कि बरशी नगर इलाके के मकान में जहां व्यक्ति मृत पड़ा था, वहां एक शराब की बोतल, कुछ सीरिंज और नींद की गोलियां भी मिलीं। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या व्यक्ति किसी मुद्दे को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एक रिश्तेदार ने उन्हें मंगलवार शाम को मृत पाया और सूचना दी।


लेखक के बारे में