दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी को तलाश रही पुलिस
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी को तलाश रही पुलिस
नोएडा (उप्र),28अगस्त (भाषा)नोएडा थाना दनकौर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक युवक के साथ सामूहिक कुकर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाठक ने बताया कि गांव के 22 वर्षीय युवक के साथ दो लोगों ने कुकर्म किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने एक आरोपी नितिन को शनिवार को गिरफ्तार किया वहीं उसका दूसरा साथी फरार है।
पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
भाषा सं शोभना
शोभना

Facebook


