बंगाल में पुलिस का वाहन पलटा, तीन की मौत, छह अन्य घायल

Ads

बंगाल में पुलिस का वाहन पलटा, तीन की मौत, छह अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - March 26, 2021 / 01:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

मालदा (पश्चिम बंगाल), 26 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में पुलिस का एक वाहन पलट गया जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दुर्घटना कालियाचक पुलिस थानांतर्गत इलाके में बृहस्पतिवार देर रात हुई, जब पुलिस का दल एक वांछित अपराधी को लेकर तीन वाहनों में लौट रहा था।

उन्होंने कहा कि नागरिक स्वयंसेवियों को लेकर आ रहा एक वाहन पलट गया, जब उसके चालक ने नियंत्रण खो दिया।

मृतकों की पहचान पंकज मंडल (30), ओबैदुर शेख (35) और इबनुल शेख (30) के रूप में की गई है।

अधिकारी ने कहा कि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में कोलकाता के एक अस्पताल रेफर किया गया है और अन्य का इलाज मालदा में एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने कहा कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।

भाषा यश दिलीप

दिलीप

शीर्ष 5 समाचार