पुलिस ने रक्षाबंधन पर उपहार व बधाई संदेश के नाम पर ठगी को लेकर आगाह किया

पुलिस ने रक्षाबंधन पर उपहार व बधाई संदेश के नाम पर ठगी को लेकर आगाह किया

पुलिस ने रक्षाबंधन पर उपहार व बधाई संदेश के नाम पर ठगी को लेकर आगाह किया
Modified Date: August 18, 2026 / 03:18 pm IST
Published Date: August 18, 2026 3:18 pm IST

जयपुर, 18 अगस्त (भाषा) राजस्थान पुलिस ने रक्षाबंधन के त्योहार पर उपहार, कूपन व बधाई संदेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी को लेकर लोगों को आगाह किया है। पुलिस का कहना है कि साइबर ठग त्योहारों पर भावनाओं और जल्दबाजी का फायदा उठाकर लोगों को शिकार बना सकते हैं।

अतिरिक्त महानिदेशक (साइबर अपराध) वीके सिंह ने कहा कि साइबर ठग व्हाट्सऐप पर फाइल ‘रक्षाबंधन.ग्रीटिंग.एपीके’ और ‘फेस्टिवल.गिफ्ट.एपीके’ जैसी फाइलें भेजकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। इन फाइलों को डाउनलोड और इंस्टॉल करते ही मोबाइल फोन का नियंत्रण साइबर अपराधियों के हाथ में पहुंच सकता है। इसके बाद ठग मोबाइल के कैमरे, गैलरी, मैसेज और बैंकिंग ऐप तक पहुंच बना लेते हैं।

सिंह ने बताया कि साइबर ठग रिश्तेदारों के नाम से फर्जी सोशल मीडिया या व्हाट्सऐप प्रोफाइल बनाकर पैसों की मांग कर सकते हैं, और इसके अलावा ‘‘आपके भाई या बहन ने आपके लिए राखी भेजी है’’ जैसे संदेशों के जरिए फर्जी कूरियर और उपहार के नाम पर भी लोगों को निशाना बनाया जा सकता है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान ‘एपीके’ फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। व्हाट्सऐप की सेटिंग में जाकर ‘मीडिया ऑटो-डाउनलोड’ को बंद रखें और अकाउंट की सुरक्षा के लिए ‘टू-स्टेप वेरिफिकेशन’ को सक्रिय करें।

भाषा पृथ्वी मनीषा नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में