ओडिशा में यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिसकर्मी से पूछताछ

ओडिशा में यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिसकर्मी से पूछताछ

ओडिशा में यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिसकर्मी से पूछताछ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: April 4, 2021 11:13 am IST

जाजपुर (ओडिशा), चार अप्रैल (भाषा) ओडिशा के जाजपुर जिले में एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा एक महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

जाजपुर के पुलिस अधीक्षक राहुल पीआर ने बताया कि महिला काटिकटा गांव की रहनेवाली है और 16 मार्च को वह जमीन विवाद को लेकर कुछ स्थानीय लोगों के खिलाफ शिकायत करने के लिए अपने परिवार के साथ झुमपुरी चौकी गई थी, जहां प्रभारी पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

इसके बाद महिला ने 31 मार्च को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

महिला ने आरोप लगाया कि प्रभारी पुलिसकर्मी ने उनके परिवार को अपने कक्ष के बाहर रहने के लिए कहा और इस बीच वह उसके निजी जीवन के बारे में पूछने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने शिकायत दर्ज करने के बदले यौन इच्छा पूरी करने की मांग रखी।

जाजपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में जांच के लिए एक टीम गठित की गई है और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि दल के सदस्यों ने आरोपी से पूछताछ की है और महिला के घर का निरीक्षण भी किया।

भाषा स्नेहा नीरज

नीरज


लेखक के बारे में