आठवीं तक छात्रों को फेल नहीं करने की नीति होगी खत्म

Ads

आठवीं तक छात्रों को फेल नहीं करने की नीति होगी खत्म

  •  
  • Publish Date - August 3, 2017 / 03:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कक्षा आठवीं तक छात्रों को फेल नहीं करने की नीति खत्म करने को मंजूरी दे दी. सरकार ने मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा संशोधन विधेयक को मंजूरी दी है. इसमें राज्यों को अधिकार दिया जाएगा कि वे साल के अंत में होने वाले परीक्षा में कक्षा 5वीं और 8वीं में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाले छात्रों को अनुत्तीर्ण कर सकेंगे. ये विधेयक अब संसद की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा.