राहुल गांधी का तंज, ‘मिशन शक्ति’ की कामयाबी पर प्रधानमंत्री मोदी को रंगमंच दिवस की बधाई
राहुल गांधी का तंज, 'मिशन शक्ति' की कामयाबी पर प्रधानमंत्री मोदी को रंगमंच दिवस की बधाई
नई दिल्ली। चुनावी मौसम में ‘मिशन शक्ति’ की कामयाबी पर सियासत भी शुरू हो गयी है। जहां एक ओर केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी नेता DRDO की इस सफलता पर बधाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष दल इस पर सियासत करने लगे हैं। सीपीआई नेता डी राजा ने कहा कि इस सफलता को सियासी रंग नहीं देना चाहिये था, तो वहीं आम आदमी पार्टी नेताओं का कहना है कि इसका ऐलान अगर DRDO के वैज्ञानिक करते तो ज्यादा बेहतर होता।

Well done DRDO, extremely proud of your work.

I would also like to wish the PM a very happy World Theatre Day.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 27, 2019

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस कामयाबी पर डीआरडीओ को बधाई दी है। साथ ही प्रधामंत्री पर तंज कसते हुए उन्हें ‘वर्ल्ड थिएटर डे’ की बधाई दी है। राहुल ने ट्वीट कर लिखा ‘बहुत खूब डीआरडीओ, आपके कार्य पर हमें गर्व है’। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर कटाक्ष कर कहा ‘मैं प्रधानमंत्री को विश्व रंगमंच दिवस की बधाई देना चाहता हूं’।

Congratulations to @DRDO_India for the success of #MissionShakti, building blocks of which were laid during UPA-Cong Govt in 2012.

India has been at forefront of space technology owing to vision of Pandit Nehru & Vikram Sarabhai.

Proud moment for India!https://t.co/d9wrqZjVOh
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 27, 2019

रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट कर कहा, ‘मिशन शक्ति की सफलता के लिए डीआरडीओ को बधाई दी। उन्होंने कहा इसकी बुनियाद यूपीए सरकार के दौरान 2012 में पड़ी थी।

The UPA government had initiated the ASAT program which has reached fruition today

I congratulate our space scientists & the visionary leadership of Dr Manmohan Singhhttps://t.co/pJHBVGo5GA
— Ahmed Patel (@ahmedpatel) March 27, 2019

कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा कि यूपीए सरकार ने ए सैट कार्यक्रम की शुरुआत की थी जो आज फल-फूल रहा है। मैं हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और डॉ मनमोहन सिंह के नेतृत्व को बधाई देता हूं। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘ अंतरिक्ष महाशक्ति बनने पर भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के वैज्ञानिकों के कार्य को सलाम।

Facebook