Pookie CM V.D. Satheesan Viral Reaction || Image- Hate Detector File and AI Generated File
तिरुवनंतपुरम: केरल के नवनियुक्त सीएम वी. डी. सतीसन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके चेहरे के मजेदार एक्सप्रेशन का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इसके बाद लोग उन्हें प्यार से “Pookie CM” कहने लगे। (Pookie CM V.D. Satheesan) यह वीडियो उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस का बताया जा रहा है। कुछ ही घंटों में यह क्लिप इंस्टाग्राम, एक्स और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल गई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक युवा पत्रकार ने उनसे पूछा था कि क्या सरकार चुनाव के दौरान किए गए वाहन मॉडिफिकेशन को कानूनी बनाने के वादे को पूरा करेगी। यह मुद्दा युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रहा था। सतीशन ने जवाब में कहा कि सरकार अपने वादे पर कायम रहेगी। लेकिन जवाब देते समय उनके चेहरे का हल्का और प्यारा एक्सप्रेशन सोशल मीडिया यूजर्स को बहुत पसंद आया। दरअसल “Pookie” शब्द आजकल Gen Z स्लैंग में इस्तेमाल होता है, जिसका मतलब होता है प्यारा, क्यूट या बेहद पसंद आने वाला इंसान।
बाद में मुख्यमंत्री ने इस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने कहा कि युवा पत्रकार को देखकर उनके मन में अपनापन आ गया था, इसलिए उनके चेहरे पर वैसा एक्सप्रेशन आया। उन्होंने कहा, “मैं उसे भरोसा दिलाना चाहता था कि चिंता मत करो, हम इस मुद्दे को देखेंगे।” (Pookie CM V.D. Satheesan) सतीशन ने बताया कि वह अपने बच्चों या बेटी से बात करते समय भी ऐसा ही एक्सप्रेशन देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बाद में उनकी बेटी ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो दिखाए, जिनमें “PookieCM” हैशटैग इस्तेमाल किया गया था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
सोशल मीडिया पर कई लोग सतीशन के इस सहज और दोस्ताना अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। उनकी तुलना पूर्व मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से भी की जा रही है, जिनकी छवि काफी सख्त मानी जाती थी। अब कई यूजर्स का कहना है कि केरल की राजनीति में यह नया और फ्रेंडली अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
Kerala Chief Minister VD Satheesan has unexpectedly become the internet’s latest Gen Z favourite after a playful facial expression during a press conference sparked a wave of memes, reels and online reactions under the hashtag “PookieCM”.
The now-viral moment took place during… pic.twitter.com/8ZUIQWSSS8
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) May 20, 2026