लुधियाना में सिख विरोधी दंगों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधने वाले पोस्टर चिपकाये गये
लुधियाना में सिख विरोधी दंगों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधने वाले पोस्टर चिपकाये गये
लुधियाना, 11 जनवरी (भाषा) लुधियाना में कांग्रेस भवन की दीवारों पर बुधवार को 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर पार्टी पर निशाना साधते हुए कुछ पोस्टर चिपकाये गये।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शहर में से गुजरने से एक दिन पहले यह घटनाक्रम सामने आया है।
पोस्टर देखकर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसने इन्हें हटाया और अपने कब्जे में ले लिया।
अधिकारियों के मुताबिक पुलिस पोस्टर चिपकाने वाले लोगों का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है।
भारत जोड़ो यात्रा पंजाब चरण के तहत बुधवार सुबह फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से शुरू हुई और बृहस्पतिवार को लुधियाना से गुजरेगी।
भाषा वैभव पवनेश
पवनेश

Facebook


