नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को इस खबर को ‘बेबुनियाद और मनगढ़ंत’ करार दिया कि धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से इसलिए इस्तीफा देना पड़ा क्योंकि कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने उनका मंत्रालय बदलने के सरकार के शुरुआती प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया था।
भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां संसद भवन परिसर में पत्रकारों के साथ बातचीत में दावा किया कि यह खबर मामले को सनसनीखेज बनाने के लिए प्रकाशित/प्रसारित की गयी।
ऐसी खबर आयी थी कि जंतर-मंतर पर नीट प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान, सरकार ने शुरू में प्रधान का मंत्रालय बदलने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन दूसरे पक्ष ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
खबर में कहा गया है कि कॉजपा ने स्पष्ट कर दिया कि प्रधान को मंत्रिमंडल से जाना ही होगा।
पात्रा ने कहा कि खबर में दावा किया गया है कि प्रधान का मंत्रालय बदलने के प्रस्ताव पर ‘कॉजपा ने नाराज़गी जताई थी’ और इसी वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।
भाजपा नेता ने कहा कि यह खबर ‘बेबुनियाद और मनगढ़ंत’ है तथा इसका मकसद मामले को सनसनीखेज बनाना है।
पात्रा ने कहा कि किसी भी तरह का भ्रम पैदा करने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।
प्रधान ने नीट-यूजी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने पर इस मुद्दे पर कॉजपा द्वारा 36 दिनों तक प्रदर्शन करने के बाद 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पद छोड़ दिया।
भाषा
राजकुमार नरेश
नरेश