नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की शैक्षणिक, परीक्षा और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की समीक्षा के लिए बैठक की।
जोशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीबीएसई से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
पोस्ट में कहा गया है कि बैठक में सीबीएसई की शैक्षणिक, परीक्षा और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने से जुड़ी प्रमुख प्राथमिकताओं की समीक्षा की गई। इसमें बेहतर कार्यकुशलता, पारदर्शिता और विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को बेहतर सहयोग देने पर जोर दिया गया।
सीबीएसई की डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली को लेकर विवाद खड़ा हो गया था।
बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को जून में स्थानांतरित कर दिया गया था। यह कार्रवाई बोर्ड की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली की खरीद प्रक्रिया और 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए इस्तेमाल किए गए इस मंच को बड़े पैमाने पर लागू करने में कथित अनियमितताओं के बीच हुई थी।
भाषा सुरेश नरेश
नरेश