इसरो के अत्याधुनिक इमेजिंग उपग्रह के प्रक्षेपण की तैयारी पूरी

इसरो के अत्याधुनिक इमेजिंग उपग्रह के प्रक्षेपण की तैयारी पूरी

इसरो के अत्याधुनिक इमेजिंग उपग्रह के प्रक्षेपण की तैयारी पूरी
Modified Date: September 3, 2026 / 07:31 pm IST
Published Date: September 3, 2026 7:31 pm IST

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), तीन सितंबर (भाषा) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को अत्याधुनिक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह के प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती शुरू कर दी है। यह भू-समकालिक कक्षा से प्रक्षेपित होने वाला भारत का पहला इमेजिंग उपग्रह होगा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन के लिए 27 घंटे की उल्टी गिनती बुधवार रात 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुई। 51.7 मीटर लंबा रॉकेट चार सितंबर को तड़के दो बजकर 55 मिनट पर चेन्नई से करीब 135 किलोमीटर दूर स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे प्रक्षेपण परिसर से निर्धारित समय पर उड़ान भरेगा।

इसरो ने बताया कि जीएसएलवी-एफ17 भारत के भू-समकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) की 19वीं उड़ान होगी।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में