राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद का सत्रावसान किया
राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद का सत्रावसान किया
नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शीतकालीन सत्र के समापन के बाद संसद के दोनों सदनों का शुक्रवार को सत्रावसान कर दिया।
लोकसभा सचिवालय ने एक बुलेटिन में कहा, ‘लोकसभा का 14वां सत्र चार दिसंबर, 2023 को शुरू हुआ था और माननीय राष्ट्रपति ने 29 दिसंबर, 2023 को उसका सत्रावसान कर दिया।’
राज्यसभा सचिवालय ने एक बुलेटिन में कहा, ‘राज्यसभा का 262वां सत्र चार दिसंबर, 2023 को शुरू हुआ और उसे 21 दिसंबर, 2023 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। राष्ट्रपति ने 29 दिसंबर, 2023 को राज्यसभा का सत्रावसान कर दिया है।’
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ’18 दिसंबर को, सत्र के शेष समय के लिए निलंबित किए गए 131 विपक्षी सांसदों में से एक मैं भी था। लेकिन अभी सत्रावसान के साथ 29 दिसंबर की रात को निलंबन हटा लिया गया है। क्या वास्तव में ऐसा हुआ है? ‘
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार की प्रतिशोध की भावना हमेशा ‘इंडिया (विपक्षी गठबंधन)’ के सांसदों को दबाने और परेशान करने के लिए नए तरीके खोज सकती है, भले ही संसद सत्र नहीं चल रहा हो। लेकिन इन तरकीबों का हम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।”
भाषा अविनाश माधव
माधव

Facebook


