राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को दी शुभकामनाएं
Modified Date: March 22, 2026 / 11:09 am IST
Published Date: March 22, 2026 11:09 am IST

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को बिहार स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को बधाई दी और कहा कि वे अपनी प्रतिभा तथा कड़ी मेहनत से बिहार और पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देश-विदेश में रहने वाले बिहार के सभी लोगों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। विश्व के प्रथम गणराज्य की भूमि होने के साथ-साथ, गौरवशाली साम्राज्यों और महान सांस्कृतिक-आध्यात्मिक धाराओं को जन्म देने वाली इस धरती ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देकर, भारत-भूमि को सदैव समृद्ध किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि राज्य के निवासी अपनी असीम प्रतिभा और परिश्रम से, बिहार और पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मैं राज्य के, तथा सभी निवासियों के, स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना करती हूं।’’

भाषा यासिर अमित

अमित


लेखक के बारे में