प्रेस एसोसिएशन ने श्रीनगर में अखबार के दफ्तर को सील किए जाने की निंदा की

Ads

प्रेस एसोसिएशन ने श्रीनगर में अखबार के दफ्तर को सील किए जाने की निंदा की

  •  
  • Publish Date - October 21, 2020 / 08:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) प्रेस एसोसिएशन ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में ‘कश्मीर टाइम्स’ के दफ्तर को ‘ अचानक सील’ किए जाने की बुधवार को निंदा की और मांग की कि कार्यालय को तुरंत खोला जाए।

एक बयान में प्रेस एसोसिशन ने श्रीनगर स्थित समाचार पत्र के दफ्तर को जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा ‘ अचानक सील’ किए जाने की निंदा की है।

बयान में कहा गया है कि अखबार की कार्यकारी संपादक अनुराधा भसीन के मुताबिक, उन्हें सीलिंग से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया था।

दैनिक समाचार पत्र को एक सरकारी इमारत में कार्यालय आवंटित किया गया था।

भाषा नोमान शोभना

शोभना