नरेंद्र मोदी ने की पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा अर्चना, देश के विकास और शांति की मांगी दुआ
नरेंद्र मोदी ने की पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा अर्चना, देश के विकास और शांति की मांगी दुआ
तिरुवनंतपुरम। मंगलवार को अपनी केरल यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में विधिविधान से पूजा अर्चना किये। बता दें कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केरला के राज्यपाल पलानीसामी सतशिवम भी मंदिर दर्शन पर गए ।

बता दे कि इस मंदिर को भगवान विष्णु के 108 ‘दिव्यदेशम’ में से एक माना जाता है।मंदिर दर्शन के दौरान मोदी मंदिर के अंदर करीब 20 मिनट बिताए इस दौरान उन्होंने मंदिर के पूर्वी द्वार पर आध्यात्मिक सर्किट का विकास श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर – अरनमुला – सबरीमला’ परियोजना पर पट्टिका का अनावरण भी किया। बताया जा रहा है कि इस परियोजना को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के स्वदेश दर्शन योजना के तहत बनाया जा रहा है।
Thiruvananthapuram: Prime Minister Narendra Modi inaugurates Swadeshi Darshan Scheme at Sree Padmanabhaswamy Temple. Kerala Governor Palanisamy Sathasivam, CM Pinarayi Vijayan, and Shashi Tharoor also present. #Kerala pic.twitter.com/EHhTbwId6b
— ANI (@ANI) January 15, 2019
अपनी केरल यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 66 पर बहुप्रतीक्षित कोल्लम बाईपास का उद्घाटन भी किया जो दो लेन का 13 किलोमीटर लंबा बाईपास केरल के अलापुझा और तिरूवनंतपुरम जिलों के बीच यात्रा के समय में कटौती करेगा और इससे कोल्लम शहर में वाहनों की भीड़भाड़ कम होगी।
Prayed for the development of India and the peace and happiness of 130 crore Indians at the Sree Padmanabhaswamy Temple. pic.twitter.com/a9PvVY5sDQ
— Narendra Modi (@narendramodi) January 15, 2019

Facebook


