नई दिल्लीः देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग राज्यों से नए संक्रमितों की संख्या और मौत के आंकड़ों का एक नया रिकॉर्ड बन रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8ः45 बजे कोरोना स्थिति पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
बता दें कि पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के दो लाख 59 हजार 170 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं कल 1761 लोगों की मौत हो गई, जो एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। देश में अब एक्टिव केस की कुल संख्या बढ़कर 20 लाख 31 हजार 977 हो गई है। वहीं राहत की बात है कि इलाज के बाद 1,54,761 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26 करोड़ 94 लाख 14 हजार 35 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 15 लाख19 हजार 486 सैंपल कल टेस्ट किए गए।इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैक्सीन निर्माताओं के साथ बैठक करेंगे। देश में एक मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 20,31,977 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,31,08,582 है। देश में कुल 12,71,29,113 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।
Read More: 11 बजे तक खुलेगी चिकन, मटन सहित ये दुकानें, आदेश जारी
Prime Minister @narendramodi will address the nation on the COVID-19 situation at 8:45 this evening.
— PMO India (@PMOIndia) April 20, 2021