प्रधानमंत्री के संकल्प ने भारत की वैश्विक छवि को मजबूत किया: नकवी

प्रधानमंत्री के संकल्प ने भारत की वैश्विक छवि को मजबूत किया: नकवी

प्रधानमंत्री के संकल्प ने भारत की वैश्विक छवि को मजबूत किया: नकवी
Modified Date: September 17, 2026 / 04:29 pm IST
Published Date: September 17, 2026 4:29 pm IST

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परिश्रम और संकल्प ने भारत की वैश्विक छवि को मजबूत किया है।

नकवी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन और निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा में उनके 25 साल पूरा होने के अवसर पर रामपुर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ तथा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि मोदी के नेतृत्व में ‘‘समावेशी और सर्वस्पर्शी सशक्तीकरण’’ के प्रयासों ने भारत की धमक को मजबूत किया है।

उन्होंने मोदी सरकार के कामकाज की तुलना 2014 से पहले के कांग्रेस शासन से करते हुए आरोप लगाया कि उस दौर में भ्रष्टाचार, नीति-निर्माण में गतिरोध, अलग-अलग सत्ता केंद्र और आर्थिक चुनौतियां थीं।

नकवी का कहना था कि मोदी सरकार के कार्यकाल में ‘‘सुशासन, समावेशी विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक प्रगति’’ पर जोर दिया गया।

भाजपा नेता ने कहा कि मोदी सरकार के ‘‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म (सुधार, प्रदर्शन एवं बदलाव)’’ के प्रयासों से भारत ने आर्थिक और वैश्विक स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत की है।

उन्होंने कहा कि यह भी कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में अनुच्छेद 370, संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े मुद्दों सहित कई महत्वपूर्ण फैसले हुए।

भाषा हक हक माधव

माधव


लेखक के बारे में