कर्नाटक में निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और यात्री सुरक्षित

Ads

कर्नाटक में निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और यात्री सुरक्षित

  •  
  • Publish Date - February 8, 2026 / 04:27 PM IST,
    Updated On - February 8, 2026 / 04:27 PM IST

विजयपुर, आठ फरवरी (भाषा) कर्नाटक के विजयपुर जिले में रविवार दोपहर एक छोटा निजी विमान एक खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, विमान में सवार पायलट सहित दोनों लोग दुर्घटना से पहले ही उससे बाहर निकलने में सफल रहे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो सीट वाला विमान विजयपुर के बाबलेश्वर तालुक के मंगलुरु गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि विमान में सवार दोनों व्यक्ति हादसे से पहले उससे बाहर निकलने में सफल रहे।

सूत्रों के मुताबिक, हादसे में विमान के तीन टुकड़े हो गए। विमान में सवार पायलट सहित दोनों लोगों को चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। प्रशिक्षण विमान ने कलबुर्गी से बेलगावी के लिए उड़ान भरी थी।

घटना के सिलसिले में और जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा पारुल नेत्रपाल

नेत्रपाल