प्रिया दत्त भाई संजय के साथ पहुंची नामांकन भरने, पिता को याद कर लिखी भावुक पोस्ट

प्रिया दत्त भाई संजय के साथ पहुंची नामांकन भरने, पिता को याद कर लिखी भावुक पोस्ट

प्रिया दत्त भाई संजय के साथ पहुंची नामांकन भरने, पिता को याद कर लिखी भावुक पोस्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: April 8, 2019 12:40 pm IST

मुंबई। कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार और संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने मुंबई उत्तर मध्य संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर लिया है। बता दें कि आज प्रिया दत्त अपने भाई के सात शुभ मुहर्त में नामांकन करने के लिए बांद्रा कलेक्टर ऑफिस पहुंची थी।

बता दें कि पूरे नामांकन प्रक्रिया के दौरान संजय दत्त बहन प्रिया के साथ मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने लोगों से प्रिया के लिए वोट अपील भी कि ज्ञात हो कि नामांकन भरने जाने से पहले संजय और प्रिया ने पिता सुनील दत्त की तस्वीर के साथ फोटो खिंचवाए और उनका आशीर्वाद लिया।इसके साथ ही प्रिया ने अपने पिता को याद कर एक भावुक पोस्ट भी डाली है जब उन्होंने 1984 में नामांकन भरा था। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

उस दिन को याद कर रही हूँ जब पिताजी, स्व. श्री सुनील दत्त जी, ने 1984 में अपने पहले चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा था। यह परिवार के लिए एक बड़ा दिन था क्योंकि पिताजी पहले कभी राजनीति से जुड़े नहीं थे| Remembering the day Dad filled his nomination papers for his first elections in 1984. This was a big day for the family as Dad had never previously been involved with politics #memories

A post shared by Priya Dutt (@priyadutt) on

इस दौरान प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट भी डाली है जिसमें उन्होंने लिखा है कि मुझे आप लोगो का मिला प्यार और स्नेह से मैं अभिभूत हूं। आइये एक मजबूत लोकतंत्र और सुदृढ़ अर्थव्यवस्था की दिशा में काम करें।

 

ज्ञात हो कि प्रिया दत्ता का इस बार मुकाबला बीजेपी की युवा नेता पूनम महाजन से है। ऐसे में दोनों तरफ से मजबूत उम्मीदवार उतरे है जहां प्रिया सांसद सुनील दत्त की पुत्री हैं तो वहीं पूनम महाजन कैबिनेट मंत्री प्रमोद महाजन की बेटी हैं साथ ही बीजेपी से सांसद भी हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

आज उत्तर मध्य मुंबई संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करते समय मुझे मिले प्यार और जन समर्थन से अभिभूत हूँ। आइए एक मज़बूत लोकतंत्र, सुदृढ़ अर्थव्यवस्था, शांति और स्वतंत्रता के मूल्यों की दिशा में काम करें। जय हिन्द। Overwhelmed by the love and support that I have received while filing my nomination from 29- Mumbai North Central Parliamentary Constituency. Let’s work towards a stronger democracy, a robust economy, peace and liberty. Jai Hind.

A post shared by Priya Dutt (@priyadutt) on

 


लेखक के बारे में