प्रियंका चोपड़ा जोनास को ‘ग्लोबल वैनगार्ड ऑनर’ से सम्मानित किया गया

Ads

प्रियंका चोपड़ा जोनास को ‘ग्लोबल वैनगार्ड ऑनर’ से सम्मानित किया गया

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 06:13 PM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 06:13 PM IST

नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने ‘गोल्ड गाला’ में प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल वैनगार्ड ऑनर’ से सम्मानित किए जाने पर आभार व्यक्त किया है।

इस कार्यक्रम का आयोजन नौ मई को कैलिफोर्निया के डाउनटाउन लॉस एंजिलिस स्थित ‘द म्यूजिक सेंटर’ में किया गया था। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने वैश्विक स्तर पर अमिट छाप छोड़ते हुए सांस्कृतिक बाधाओं को तोड़कर विभिन्न क्षेत्रों में विविध प्रतिनिधित्व को बढ़ावा दिया हो।

प्रियंका ने रविवार को अपने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर कार्यक्रम से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए। इस दौरान उन्होंने अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किया गया विशेष सफेद गाउन पहना था, जिसमें चिकनकारी डिजाइन शामिल था।

‘गोल्ड गाला’ एक वार्षिक कार्यक्रम है। इसके नवीनतम संस्करण की थीम ‘‘ए न्यू गोल्ड वर्ल्ड’’ थी, जो सांस्कृतिक नेतृत्व और साझा प्रगति पर केंद्रित थी।

इस कार्यक्रम में जेट ली, सिमू लियू, चार्ल्स मेल्टन और एलीन सहित कई अन्य हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

भाषा रविकांत दिलीप

दिलीप