नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) पश्चिम एशिया शांति समझौते को लेकर अनिश्चितताओं के बीच सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,56 लाख रुपये प्रति किग्रा हो गया।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3,068 रुपये यानी 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,56,333 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 2,150 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स चांदी वायदा 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 80.55 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
भाषा राजेश राजेश
राजेश