Fuel Reserve in India: भारत के पास कितने दिनों का कच्चा तेल और LPG गैस है बाकी?.. मोदी सरकार ने खुद किया खुलासा, क्या इस वजह से की गई ‘बचत’ की अपील?

Ads

Fuel Reserve in India Latest Updates: मोदी सरकार ने बताया कि भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल और 45 दिन का एलपीजी भंडार है।

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 06:43 PM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 06:44 PM IST

Fuel Reserve in India Latest Updates || AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • भारत के पास 60 दिन का कच्चे तेल और गैस का स्टॉक मौजूद।
  • एलपीजी गैस का 45 दिन का भंडार होने का दावा।
  • बढ़ती तेल कीमतों के बीच ऊर्जा बचत की अपील तेज हुई।

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया यानी इजरायल और ईरान में जारी लंबे संघर्ष के बीच भारत सरकार ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल और ऊर्जा की बचत करने की अपील की है। (Fuel Reserve in India Latest Updates) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रियों के अनौपचारिक समूह (IGoM) की बैठक हुई, जिसमें ऊर्जा संकट और अर्थव्यवस्था को मजबूत रखने को लेकर रणनीति बनाई गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े.

जानें भारत पर कितने दिनों का ईंधन बाकी

बैठक में सरकार ने साफ कहा कि देश में फिलहाल पेट्रोल, डीजल, गैस या अन्य जरूरी चीजों की कोई कमी नहीं है। सरकार के अनुसार भारत के पास 60 दिन का कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का भंडार मौजूद है, जबकि एलपीजी का 45 दिन का स्टॉक उपलब्ध है। इसके अलावा देश के विदेशी मुद्रा भंडार 703 अरब डॉलर हैं।

सरकार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे गए हैं। (Fuel Reserve in India Latest Updates) इसके लिए सरकारी तेल कंपनियां रोज करीब 1000 करोड़ रुपये का नुकसान झेल रही हैं। अनुमान है कि 2026 की पहली तिमाही में यह नुकसान करीब 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

प्रधानमंत्री ने की थी हैदराबाद में बड़ी अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन, मेट्रो और कारपूलिंग का ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील की है। साथ ही अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने, घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने और एक साल तक गैर जरूरी सोने की खरीदारी न करने का आग्रह किया है। किसानों से रासायनिक खाद का इस्तेमाल 50 प्रतिशत तक कम करने, प्राकृतिक खेती अपनाने और डीजल पंप की जगह सोलर पंप उपयोग करने की भी अपील की गई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखना, अर्थव्यवस्था को स्थिर रखना और व्यापारिक मार्गों को सुरक्षित रखना है। उन्होंने लोगों से घबराने या जरूरत से ज्यादा खरीदारी न करने की अपील की। (Fuel Reserve in India Latest Updates) सरकार ने कहा कि यह अभियान केवल मौजूदा संकट से निपटने के लिए नहीं, बल्कि देश को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें.

इन्हें भी पढ़ें:-

क्रूज जहाज से निकाले गए फ्रांसीसी और अमेरिकी यात्री हंता वायरस से संक्रमित

चंदौली के अस्पताल में महिला की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने आरोपी को दबोचा

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक वैन के खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत, कई लोग घायल

यूपीएल का मुनाफा चौथी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 1,294 करोड़ रुपये

आगामी वर्षों में बिहार का पूरा आधारभूत ढांचा बदल जाएगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

दिल्ली सरकार ने बेघर लोगों के लिए पांच दिवसीय अभियान शुरू किया

Q1. भारत के पास कितने दिनों का कच्चे तेल का भंडार है?

उत्तर: सरकार के अनुसार भारत के पास 60 दिनों का कच्चे तेल और गैस का भंडार है।

Q2. एलपीजी गैस का कितना स्टॉक उपलब्ध है?

उत्तर: केंद्र सरकार ने 45 दिनों का एलपीजी गैस भंडार उपलब्ध होने की जानकारी दी है।

Q3. सरकार ने ऊर्जा बचत की अपील क्यों की है?

उत्तर: पश्चिम एशिया संकट और बढ़ती तेल कीमतों के कारण ऊर्जा बचत पर जोर दिया गया है।