CM Joseph Vijay Meets Stalin: खत्म हुई सियासी कड़वाहट!.. स्टालिन के घर जाकर मिले नए CM जोसफ विजय, जानें क्या हुई दोनों के बीच बातचीत

Ads

Tamil Nadu CM Joseph Vijay Meets Stalin: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय ने शपथ के बाद स्टालिन से मुलाकात कर पारदर्शी सरकार का भरोसा दिया।

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 06:58 PM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 06:58 PM IST

CM Joseph Vijay Meets Stalin || AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री विजय ने शपथ के बाद एमके स्टालिन से की मुलाकात।
  • सरकार की पहली फाइलों में मुफ्त बिजली और महिला सुरक्षा शामिल।
  • टीवीके ने सहयोगी दलों के समर्थन से तमिलनाडु में सरकार बनाई।

चेन्नई: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम. के. स्टालिन से उनके चेन्नई स्थित आवास पर मुलाकात की। (CM Joseph Vijay Meets Stalin) इस दौरान वे पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय की डीएमके नेताओं से यह पहली औपचारिक मुलाकात थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

यह मुलाकात तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के एक दिन बाद हुई। सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा के सभी नवनिर्वाचित जिलों ने सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। इस दौरान एडप्पादी के. पलानीस्वामी, ओ. पन्नीरसेल्वम और उदयनिधि स्टालिन सहित कई बड़े नेताओं ने शपथ ग्रहण किया। विधायकों की शपथ से पहले मुख्यमंत्री विजय ने भी विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उन्हें प्रोटेम स्पीकर एमवी करुप्पैया ने शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि उनकी सरकार पूरी तरह पारदर्शी तरीके से काम करेगी। उन्होंने कहा कि वह जनता के सामने “व्हाइट पेपर” जारी करेंगे ताकि राज्य की आर्थिक स्थिति की सही जानकारी लोगों तक पहुंच सके। (CM Joseph Vijay Meets Stalin) विजय ने पिछली डीएमके सरकार पर राज्य का खजाना खाली करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, “मैं जो भी काम करूंगा, खुलकर और पारदर्शिता के साथ करूंगा। यह जनता की सरकार है और मैं अपने सभी वादों को धीरे-धीरे पूरा करने की कोशिश करूंगा। महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होगी।”

शपथ लेने के तुरंत बाद विजय ने अपनी सरकार की पहली फाइलों पर हस्ताक्षर किए। इनमें 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, नशे से जुड़े अपराधों पर रोक लगाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स बनाने और महिलाओं की सुरक्षा मजबूत करने जैसे फैसले शामिल हैं। (CM Joseph Vijay Meets Stalin) हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। पार्टी को 108 सीटें मिलीं। हालांकि बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटें नहीं मिलीं, लेकिन कांग्रेस, वीसीके, वाम दलों और आईयूएमएल के समर्थन से विजय ने सरकार बना ली।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:-

क्रूज जहाज से निकाले गए फ्रांसीसी और अमेरिकी यात्री हंता वायरस से संक्रमित

चंदौली के अस्पताल में महिला की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने आरोपी को दबोचा

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक वैन के खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत, कई लोग घायल

यूपीएल का मुनाफा चौथी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 1,294 करोड़ रुपये

आगामी वर्षों में बिहार का पूरा आधारभूत ढांचा बदल जाएगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

दिल्ली सरकार ने बेघर लोगों के लिए पांच दिवसीय अभियान शुरू किया

Q1. मुख्यमंत्री विजय ने शपथ के बाद किससे मुलाकात की?

उत्तर: उन्होंने डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन से मुलाकात की।

Q2. विजय सरकार की पहली घोषणाएं क्या थीं?

उत्तर: 200 यूनिट मुफ्त बिजली और महिला सुरक्षा के लिए विशेष कदम घोषित किए गए।

Q3. टीवीके ने सरकार कैसे बनाई?

उत्तर: कांग्रेस, वाम दलों और अन्य सहयोगी दलों के समर्थन से सरकार बनाई गई।