नई दिल्ली। Priyanka Gandhi Defends Rahul Gandhi लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। जवाब में प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की तारीफ में कसीदे पढ़े। संसद में बुधवार को उन्होंने कहा कि देश में एक ही व्यक्ति है जो पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार के सामने नहीं झुका और वह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हैं। लोकसभा में बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी इस सदन में खड़े होकर बेझिझक सच बोलते हैं, लेकिन सरकार को यह सच पचता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दिन-रात पंडित जवाहरलाल नेहरू की आलोचना करती रहती है, जबकि मौजूदा मुद्दों पर चर्चा से बचती है।
संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें रोकने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए और सोशल मीडिया पर बड़े स्तर पर अभियान चलाया, लेकिन सच्चाई सबके सामने है। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता देख रही है कि राहुल गांधी सच बोलने से पीछे नहीं हटते, इसलिए सत्ता में बैठे लोगों को उनके सच से डर लगता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश के किसान परेशान हैं और आने वाले समय में संकट और बढ़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की संपत्ति उद्योगपतियों को सौंपी जा रही है, लेकिन इस बारे में सवाल पूछने पर सरकार जवाब नहीं देती।
BREAKING : Priyanka Gandhi cooked BJP in Parliament
“There’s just one man who didn’t bow down to pressure since 12 years, and he is Rahul Gandhi. BJP can’t digest this fact” 🔥
*BJP MPs started shouting* 😂pic.twitter.com/eIh33ElhhO
— Amock_ (@Amockx2022) March 10, 2026
Priyanka Gandhi Defends Rahul Gandhi उन्होंने यह भी कहा कि संसद में महंगाई, बेरोजगारी और ट्रेड डील जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं हो रही है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि सरकार ट्रेड डील के मामले में अमेरिका के सामने झुक गई है और वैश्विक परिस्थितियों के चलते देश पर संकट बढ़ सकता है। एलपीजी संकट को लेकर भी प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहले ही इस ऊर्जा संकट को लेकर सरकार को आगाह किया था और अब उनकी बात सही साबित हो रही है।
मेरे भाई राहुल गांधी हमेशा सच बोलते हैं। वो देश में एक ही व्यक्ति हैं, जो मोदी सरकार के आगे झुके नहीं हैं।
BJP ने उन्हें रोकने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर दिए, सोशल मीडिया कैंपेन चलाए, लेकिन सच्चाई सबके सामने है।
आज लोग देख रहे हैं कि राहुल गांधी सच बोलने से पीछे नहीं हटते,… pic.twitter.com/4BjBsNIwKE
— Congress (@INCIndia) March 10, 2026