सोनभद्र जाने पर अड़ी प्रियंका गांधी, कहा पीड़ितों से मिले बगैर वापस नही जाउंगी

सोनभद्र जाने पर अड़ी प्रियंका गांधी, कहा पीड़ितों से मिले बगैर वापस नही जाउंगी

सोनभद्र जाने पर अड़ी प्रियंका गांधी, कहा पीड़ितों से मिले बगैर वापस नही जाउंगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: July 20, 2019 1:41 am IST

वाराणसी। सोनभद्र जाकर पीड़ित परिवारों से मिलने को लेकर प्रियंका गांधी अड़ी हुई हैं। प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार से मिलने को लेकर कहा कि यह एक नेता का धर्म है। इसके साथ ही प्रियंका लगातार योगी सरकार पर निशाना साध रही हैं। प्रियंका सोनभद्र भूमि विवाद कांड में मारे गए लोगों के परिवारवालों से मिलने जा रही थीं लेकिन उन्हें पुलिस ने बीच रास्ते में रोक लिया।

read more: भाजपा करेगी कार्रवाई, सुरेंद्रनाथ सिंह के सीएम के खून खराबे वाले बयान पर नोटिस जारी कर मांगा जवाब

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि वे पीड़ित ​परिवार से मिले बगैर नहीं लौटेगीं। पुलिस ने बीच रास्ते में रोक लिया है। प्रियंका के रुकने की व्यवस्था चुनार गेस्टहाउस में की गई है। हालांकि, प्रियंका गांधी सोनभद्र में पीड़ित आदिवासी परिवारों से मिलने की मांग पर अड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा है कि एक आदिवासी के लिए उसकी जमीन ही उसका जीवन होती है। वहां पर न सिर्फ लोगों की जमीन छीनी गई बल्कि 10 लोगों का कत्ल किया गया।

read more : लोकसभा में संतोष पांडेय ने उठाया छत्तीसगढ़ी भाषा का मुद्दा, आठवीं अनुसूची में शामिल करने रखा पक्ष

प्रियंका ने कहा कि वहां एक नरसंहार हुआ। मैं उन पीड़ित परिवारों से मिलने आई, यह कोई अपराध तो नहीं है। पीड़ित परिवारों से मिलना एक नेता का धर्म है। मैंने किसी भी प्रकार का कोई अपराध नहीं किया है।’ प्रियंका गांधी ने यह भी कहा, ‘मैं जमानत बिल्कुल नहीं भरूंगी, मैं एक पैसा नहीं भरूंगी। मैंने कहा है कि यदि सोनभद्र में धारा 144 लगाई गई है तो मैं इसको नहीं तोड़ूंगी, सिर्फ दो लोग जाएंगे लेकिन ऐक्शन लिया गया। मुझे यहां पिछले सात घंटों से रखा गया है। मैं उन लोगों से मुलाकात किए बिना नहीं जाऊंगी।’

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/daFh6tfbGSo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com