प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रयागराज के बड़े हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना, मनैया घाट से अस्सी घाट तक पहुंची नाव में

Ads

प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रयागराज के बड़े हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना, मनैया घाट से अस्सी घाट तक पहुंची नाव में

  •  
  • Publish Date - March 18, 2019 / 07:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

प्रयागराज ।लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा अपने चार दिवसीय यूपी दौरे पर हैं। इस दौरान वे अपने समर्थकों और यूपी की जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मेल मिलाप करने की कोशिश में हैं। लखनऊ के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचने पर प्रियंका गांधी वाड्रा का जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने इस दौरान सबसे पहले प्रयागराज में बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान से आशीर्वाद लेते हुए अपनी आगे की यात्रा प्रारम्भ की।

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कांग्रेस पार्टी तेजी से रैलियां कर रही है।बता दें कि प्रियंका गांधी प्रयागराज के छतनाग से यात्रा स्टीमर के जरिए पूरी करने के बाद अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंची हैं। प्रियंका गांधी को लेकर पूरा प्रयागराज बैनर पोस्टरों से पटा पड़ा है।

वहीं प्रियंका रात में स्वराज भवन पहुंचने के बाद एक ट्वीट भी की है जिसमें उन्होंने लिखा है। आँगन में बैठे हुए वह कमरा दिख रहा है जहाँ मेरी दादी का जन्म हुआ। रात को सुलाते हुए दादी मुझे जोन ऑफ आर्क की कहानी सुनाया करती थीं। आज भी उनके शब्द दिल में गूँजते हैं। कहती थीं- निडर बनो और सब अच्छा होगा।