नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के सांसदों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार सत्ता पक्ष के सांसदों को प्रदर्शन करते देखा है और विपक्ष ने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है।
उन्होंने यह भी कहा कि अब गृह मंत्री अमित शाह को छात्रों पर कार्रवाई के विषय पर सदन में आकर बयान देना चाहिए।
प्रियंका ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने पहली बार देखा है कि सत्तापक्ष के सांसद विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। कम से कम हमने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर तो कर दिया है। अब अमित शाह सदन में आएं और बयान दें।’’
राजग के सांसदों ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस के बलप्रयोग के खिलाफ मंगलवार को संसद परिसर में मार्च निकाला और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से जवाब की मांग की।
प्रदेश में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार में कांग्रेस भी शामिल है।
भाषा हक हक वैभव
वैभव