( तस्वीर सहित )
नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ तीन भारतीय नाविकों की मौत का विषय उठाना चाहिए।
प्रधानमंत्री फ्रांस और स्लोवाकिया की एक हफ्ते की यात्रा पर हैं। वह फ्रांस में जी-7 सम्मेलन के संपर्क सत्र में हिस्सा लेंगे। उनका जी-7 सम्मेलन के दौरान कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ भी मुलाकात हो सकती है।
इस बारे में पूछे जाने पर प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्हें निश्चित रूप से यह मुद्दा (अमेरिकी हमले में मारे गए तीन भारतीय नाविकों का मामला) उठाना चाहिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ यह हैरानी की बात है कि जो हो रहा है, उस पर हमने (सरकार) खुलकर कोई बात नहीं की है।’’
अमेरिका ने बीते 10 जून को पलाऊ के ही ध्वज वाले जहाज ‘सेटेबेलो’ पर हमला किया था, जिसपर सवार 24 भारतीय नाविकों में से तीन की मौत हो गई थी।
भाषा हक
हक मनीषा
मनीषा