Ranger Caught with Girlfriend: होटल में गर्लफ्रेंड के साथ अय्याशी करते पकड़ाए रेंजर साहब, अचानक आ धमकी पुलिस वाली पत्नी, कमरे में दोनों मिले ऐसी हालत में, वीडियो वायरल / Image: IBC24 Original
This browser does not support the video element.
रीवा: Ranger Caught with Girlfriend एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के आज के समय में आम बात हो गई है। आए दिन एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के चलते तलाक और मर्डर की खबरें सामने आ रही है। बावजूद इसके ऐसी घटनाएं कम होने के बजाए तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के रीवा से सामने आया है, जहां वन विभाग के रेंजर को उनकी पुलिस वाली पत्नी ने दूसरी युवती के साथ रंगरलियां मनाते रंगे हाथों पकड़ा है। इसके बाद होना क्या था? पति-पत्नी और वो का तमाशा चालू हो गया। होटल से लेकर बीच सड़क तक जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Ranger Caught with Girlfriend मिली जानकारी के अनुसार मामला रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस वाली पत्नी ने अपने रेंजर पति को अय्याशी करते रंगे हाथों पकड़ा है। सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि होटल के कमरे का दरवाजा खुलते ही सामने रेंजर साहब थे और कहने लगते हैं कि अंदर कोई नहीं है। लेकिन जैसा की फिल्मों में होता है बाथरूम का दरवाजा खोलने दूसरी महिला प्रकट हो गई। महिला को सामने देख पत्नी आग बबूला हो गई और युवती के साथ मारपीट करने लगी।
गर्लफ्रेंड की पिटाई देखकर तत्काल रेंजर साहब लपकते हैं और उसे बचाने की कोशिश करते हैं। इतना ही नहीं वो अपनी पत्नी के साथ भी हाथापाई करने लगते हैं। लेकिन सामने सौतन को देख पत्नी भी किसी के काबू में नहीं थी। इस दौरान महिला मौका पाते ही एक ट्रक में बैठकर महिला फरार हो गई। निजी होटल से शुरू हुई पति-पत्नी और वो की कहानी अब थाने तक पहुंच गई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें