Reported By: Vivek Pataiya
,Mohan Cabinet Meeting News | Photo Credit: AI
भोपाल: Mohan Cabinet Meeting News मध्यप्रदेश में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक खत्म हो चुकी है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। (Mohan Cabinet Decisions) साथ ही कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक संपन्न होने के बाद प्रदेश के MSME मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने फैसलों की जानकारी दी है। मंत्री कश्यप ने बताया कि सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई है। इस बैठक में लोकहित के कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
इसके अलावा बैठक में सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। अब सरकारी अस्पातालों का निजीकरण होगा। इसके अलावा रीवा, देवास समेत तीन जिलों के 18 सामुदायिक केंद्रों को निजी तौर पर संचालन करने दिया जा रहा है। इन सामुदायिक केंद्रों में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है।
PPP मोड़ की शर्तों के अनुसार विशेषज्ञ डॉक्टर और सुविधाएं मुहैया करानी पड़ेगी। स्वास्थ्य प्रोत्साहन नीति को मंजूरी मिली। कल्याणकारी संस्था कोई हॉस्पिटल खोलना चाहते हैं। सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी। सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी। उपकरणों के लिए पूंजीगत अनुदान भी दिया जाएगा। पांच मंत्रियों की कमेटी इसके सभी मापदंड निर्धारित करेगी।
साल 2017 में 7500 करोड़ का आंकलन किया गया। अंडरग्राउंड समेत कई जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लागत में वृद्धि हुई। 5388 करोड़ की अतिरिक्त राशि की स्वीकृति की।इंदौर की 31 किलोमीटर की मेट्रो 2030, 31 तक पूरी तरीके से संचालित होगी।