इंजीनियर के घर छापे में मिली करोड़ों की संपत्ति, 16 प्लॉट, सोना-चांदी और इतनी चीजें

Property worth crores recovered from Odisha engineer : चार करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया

इंजीनियर के घर छापे में मिली करोड़ों की संपत्ति, 16 प्लॉट, सोना-चांदी और इतनी चीजें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: March 18, 2022 11:25 am IST

कटक (ओडिशा)। ओडिशा के एक इंजीनियर के पास से सतर्कता निदेशालय ने भारी मात्रा में सोना, नकदी और भूखंड के कागजात बरामद किये तथा चार करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें:  Russia Ukraine War: रूस के रॉकेट हमले में यूक्रेन की एक्ट्रेस Oksana Shvets की मौत

कटक और खुर्दा जिले में बुधवार को चार स्थानों पर छापेमारी की गई जिसमें सतर्कता निदेशालय ने साढ़े छह लाख रुपये नकद बरामद किये। इसमें से 75,500 रुपये फ्रिज के भीतर सब्जी की ट्रे से बरामद किये गए।

यह भी पढ़ें: झमाझम होली.. मथुरा-वृंदावन में जमकर उड़े अबीर-गुलाल, चढ़ा रंगों का खुमार, देखें वीडियो

एक विज्ञप्ति में बताया गया कि इंजीनियर के पास से कटक और भुवनेश्वर में महंगे स्थलों पर छह भूखंड के कागजात और करीब 62 लाख रुपये का 1.6 किलोग्राम सोना बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें:  इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस मामले में हुई कार्रवाई

विज्ञप्ति में कहा गया कि कटक के गंदरपुर में जल निकासी डिविजन में कार्यरत इंजीनियर मनोज बेहेरा के पास अघोषित संपत्ति होने के बारे में सूचना मिली थी जिसके आधार पर तलाशी की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता महेश पटेल 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, MLA भूरिया और उनके बेटे से हुआ था विवाद

बेहेरा 4.26 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए जो कि उनकी आय के ज्ञात स्रोत का 508 प्रतिशत था। आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत बेहेरा तथा उनकी पत्नी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:  होली के जश्न में डूबा पूरा देश, राष्ट्रपति और PM मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई


लेखक के बारे में