आनुपातिक परिसीमन से दक्षिणी राज्यों के साथ ‘अन्याय’ होगा : तेलंगाना के मुख्यमंत्री

Ads

आनुपातिक परिसीमन से दक्षिणी राज्यों के साथ 'अन्याय' होगा : तेलंगाना के मुख्यमंत्री

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 06:27 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 06:27 PM IST

हैदराबाद, 13 अप्रैल (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को चेतावनी दी कि आनुपातिक आधार पर परिसीमन से दक्षिणी राज्यों के साथ “अन्याय” होगा और उन्होंने इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों व अन्य हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श का आह्वान किया।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से परिसीमन के एक ‘हाइब्रिड’ मॉडल पर विचार करने का आग्रह किया, जिसमें 50 प्रतिशत सीटों में आनुपातिक आधार पर वृद्धि की जाएगी और शेष 50 प्रतिशत सीटें जीएसडीपी के आधार पर निर्धारित की जाएंगी।

उन्होंने इस प्रक्रिया पर आम सहमति बनाने के लिए राजनीतिक दलों, राज्य विधानसभाओं और नागरिक संस्थाओं के साथ परामर्श करने का सुझाव दिया।

रेड्डी ने कहा कि वह तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पंजाब और छोटे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ राजनीतिक दलों को भी पत्र लिखेंगे।

उन्होंने कहा, “…क्योंकि यह ठोस निर्णय लेने का समय है और हमें इस मुद्दे पर अपनी दृढ़ राय व्यक्त करनी होगी।”

भाषा प्रशांत नरेश

नरेश