गुरुग्राम में स्वास्थ्य सेवाओं की आड़ में चल रहे देहव्यापार गिरोह का पर्दाफाश, 13 लोग गिरफ्तार

गुरुग्राम में स्वास्थ्य सेवाओं की आड़ में चल रहे देहव्यापार गिरोह का पर्दाफाश, 13 लोग गिरफ्तार

गुरुग्राम में स्वास्थ्य सेवाओं की आड़ में चल रहे देहव्यापार गिरोह का पर्दाफाश, 13 लोग गिरफ्तार
Modified Date: September 17, 2026 / 06:40 am IST
Published Date: September 17, 2026 1:07 am IST

गुरुग्राम, 16 सितंबर (भाषा) स्वास्थ्य और सौंदर्य (वेलनेस) सेवाओं की आड़ में चलाए जा रहे देहव्यापार गिरोह पर कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पुलिस और मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की एक संयुक्त टीम ने सेक्टर-19 स्थित एक स्पा पर छापा मारा और 13 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-19 स्थित ‘रास वेलनेस स्पा’ में की गई इस छापेमारी के दौरान चार मालिकों, दो प्रबंधकों और सात ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात छापेमारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। योजना के तहत पुलिस उप-निरीक्षक मनोज कुमार को नकली ग्राहक बनाकर स्पा में भेजा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा तीन, चार और सात के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

भाषा सुमित गोला

गोला


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।