राकांपा और उसके सहयोगियों का प्रदर्शन देश को नयी दिशा देगा: शरद पवार

राकांपा और उसके सहयोगियों का प्रदर्शन देश को नयी दिशा देगा: शरद पवार

राकांपा और उसके सहयोगियों का प्रदर्शन देश को नयी दिशा देगा: शरद पवार
Modified Date: May 5, 2024 / 10:30 pm IST
Published Date: May 5, 2024 10:30 pm IST

बारामती,पांच मई (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी और उसके गठबंधन सहयोगियों का प्रदर्शन देश को एक नई दिशा प्रदान करेगा।

पवार ने बारामती में लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक सब लोग साथ हैं, तब तक कोई बारामती के लोगों को छू भी नहीं सकता।

बारामती में शरद पवार की बेटी एवं मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले और उनके चचेरे भाई एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां मतदान सात मई को होगा।

शरद पवार ने कहा, ‘‘ राज्य के समक्ष बेरोजगारी और कृषि से जुड़े मुद्दे हैं, लेकिन सत्ता का इस्तेमाल इन्हें हल करने में नहीं किया जा रहा है। चुनाव में हम इस तरह से प्रदर्शन करेंगे कि राकांपा (शरद पवार) और उसके सहयोगी सभी सीटें जीतेंगे और देश को एक नयी दिशा मिलेगी…।’’

भाषा

शोभना दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में