खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में प्रदर्शन, अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

Ads

खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में प्रदर्शन, अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 01:25 PM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 01:25 PM IST

श्रीनगर, दो मार्च (भाषा) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर के कई हिस्सों में सोमवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन हुए और सुरक्षा बलों ने कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।

अधिकारियों के अनुसार, शहर के बेमिना, गुंड हसीभट और जहांगीर चौक इलाकों में तथा दक्षिण कश्मीर के पुलवामा कस्बे में विरोध प्रदर्शन भड़क उठे।

शिया बहुल इलाकों में सैकड़ों प्रदर्शनकारी जमा हुए। उन्होंने सड़कों पर मार्च किया और अमेरिका तथा इजराइल के विरोध में नारेबाजी की।

कुछ क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया।

ईरान के सरकारी मीडिया ने रविवार को तड़के पुष्टि की कि इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत हो गई।

ईरान जवाबी कार्रवाई में इजराइल और अरब देशों पर मिसाइलें दाग रहा है।

भाषा यासिर वैभव

वैभव