गुवाहाटी, पांच जुलाई (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि इस सप्ताह पेश होने वाले राज्य के बजट में अगले पांच वर्षों के लिए उनकी सरकार के आर्थिक दृष्टिकोण का खाका होगा और चुनावी वादे पूरे करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
वित्त मंत्री जयंत मल्लबरुआ 10 जुलाई को बजट पेश करेंगे। बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा।
कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाता सम्मेलन में शर्मा ने कहा, ‘इस बजट में हमारे चुनावी घोषणा पत्र पर आधारित अगले पांच साल की योजना रेखांकित की जाएगी। यह अगले पांच वर्ष के लिए हमारी सरकार का आर्थिक दृष्टिकोण होगा।’
उन्होंने कहा, ‘असम में अगले 25 वर्ष तक भाजपा को कोई हिला नहीं सकता। हमने इतनी मजबूत नींव रखी है।’
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप