आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में गुरुवार सुबह 5ः29 मिनट पर 30 सह-उपग्रहों के साथ कार्टोसैट-2 श्रृंखला के उपग्रह का प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 28 घंटे के बाद इसका प्रक्षेपण किया जाएगा. धरती के अवलोकन के लिए प्रक्षेपित किए जा रहे 712 किलोग्राम वजन के कार्टोसैट-2 श्रृंखला के इस उपग्रह के साथ करीब 243 किलोग्राम वजनी 30 अन्य सह उपग्रहों को भी प्रक्षेपित किया जाएगा. शुक्रवार सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर इस उपग्रह को प्रक्षेपित किया जाएगा। पीएसएलवी-सी38 के साथ भेजे जा रहे इन सभी उपग्रहों का कुल वजन करीब 955 किलोग्राम है।