HIGHLIGHTS
- महाशिवरात्रि 15 फरवरी को, रविवार होने से अतिरिक्त छुट्टी नहीं
- 18 फरवरी को लोसर, सिक्किम में स्कूल-कॉलेज रह सकते हैं बंद
- 19 फरवरी को शिवाजी महाराज जयंती, महाराष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश
नई दिल्ली। Public Holiday List साल 2026 का दूसरा महीना फरवरी शुरू हो गया है। इस धार्मिक और सांस्कृतिक अवसरों के कारण कुछ राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे, हालांकि कई प्रमुख त्योहार इस बार रविवार को पड़ रहे हैं। महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिस पर कई राज्यों में अवकाश रहता है। फरवरी 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को है, जो रविवार पड़ रही है। ऐसे में अधिकांश जगहों पर यह केवल साप्ताहिक अवकाश तक ही सीमित रहेगी, हालांकि कुछ राज्यों में पहले से घोषित छुट्टी के चलते पढ़ाई का माहौल थोड़ा हल्का हो सकता है।
वहीं 18 फरवरी 2026 को लोसर पर्व मनाया जाएगा, जिसे तिब्बती नववर्ष के रूप में जाना जाता है। यह त्योहार खासतौर पर सिक्किम और कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में मनाया जाता है। सिक्किम में इस दिन स्कूल-कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रह सकते हैं, जबकि देश के अन्य हिस्सों में सामान्य शैक्षणिक गतिविधियां जारी रहेंगी। 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर मनाई जाती है। इस दिन पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहता है। महाराष्ट्र के स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं। कई शैक्षणिक संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और समारोह भी आयोजित किए जाते हैं। राज्य के बाहर आमतौर पर इस दिन छुट्टी नहीं होती।
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी लगे छात्रों के लिए सही अवसर!
Public Holiday List For February इन त्योहारों के अलावा फरवरी महीने में सभी राज्यों में शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियां भी रहेंगी। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ये दिन रिवीजन और आत्ममूल्यांकन का अच्छा अवसर हो सकते हैं। कुल मिलाकर, फरवरी 2026 में छात्रों को सीमित लेकिन उपयोगी छुट्टियां मिलेंगी, जिनका सही उपयोग परीक्षा की तैयारी को और मजबूत बनाने में किया जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः-
- Panna Fraud Case: करोड़पति बनने का सपना पड़ा भारी! तांत्रिकों ने युवक को ऐसे फंसाया कि उड़ गए 7 लाख रुपए, पुलिस की रेड में खुला लग्जरी लाइफ
- MG Majestor: Fortuner की नींद उड़ाने आ रही ये नई SUV, टीजर ने बढ़ाई धड़कनें, लॉन्च बस कुछ ही कदम दूर
- Fuel Price in India News Today: बाइक-कार वालों की मोदी सरकार ने कर दी मौज, ईंधन पर घटा दिया इतना टैक्स, बजट 2026 के बाद आ गए अच्छे दिन
- Jaisalmer Theft News: ‘घर में शराब रखो तो चखना भी जरूर रखो’, चोरी के बाद चोर ने दीवार पर लिखा अजीब संदेश, खुद को बताया बिहारी बाबू
- Anupama written update 2nd February 2026: चॉल वालों ने बरसाई, रजनी पर चप्पलें! पराग का घर हुआ नीलाम.. क्या कोई फरिश्ता बन, करेगा उसकी सहायता?
- Narsinghpur School Girl: स्कूल जाती छात्राओं के साथ शर्मनाक हरकत! रास्ते में मनचलों ने करते थे गंदे कमेंट्स और अश्लील इशारे, अब परिजनों ने उठाया बड़ा कदम
फरवरी 2026 में महाशिवरात्रि कब है और क्या छुट्टी रहेगी?
फरवरी 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को है, जो रविवार पड़ रही है। इस कारण ज्यादातर राज्यों में यह केवल साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
लोसर पर्व पर किन राज्यों में छुट्टी मिलेगी?
18 फरवरी 2026 को लोसर पर्व है। इस दिन मुख्य रूप से सिक्किम और कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रह सकते हैं।
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर कहां सार्वजनिक अवकाश रहेगा?
19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं।
क्या फरवरी 2026 में छात्रों को लंबा अवकाश मिलेगा?
नहीं, इस महीने अधिकतर प्रमुख त्योहार रविवार को पड़ने के कारण छात्रों को लंबा अवकाश नहीं मिलेगा, लेकिन नियमित शनिवार-रविवार की छुट्टियां रहेंगी।
बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए फरवरी की छुट्टियां कितनी उपयोगी हैं?
फरवरी की छुट्टियां रिवीजन, मॉक टेस्ट और आत्ममूल्यांकन के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं।