Fuel Price in India News Today: बाइक-कार वालों की मोदी सरकार ने कर दी मौज, ईंधन पर घटा दिया इतना टैक्स, बजट 2026 के बाद आ गए अच्छे दिन
Fuel Price in India News Today: बाइक-कार वालों की मोदी सरकार ने कर दी मौज, ईंधन पर घटा दिया इतना टैक्स, बजट 2026 के बाद आ गए अच्छे दिन
Fuel Price in India News Today: बाइक-कार वालों की मोदी सरकार ने कर दी मौज, ईंधन पर घटा दिया इतना टैक्स, बजट 2026 के बाद आ गए अच्छे दिन / Image: IBC24 Customized
- बायोगैस मिक्स सीएनजी पर एक्साइज ड्यूटी घटाई
- पहले बायोगैस के मूल्य पर भी टैक्स लगता था
- कार, ऑटो और ट्रक चालकों को होगा सीधा फायदा
नई दिल्ली: Fuel Price in India News Today केंद्र की मोदी सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल यानि 1 फरवरी 2026 को अपना नौवां बजट पेश किया। हालांकि विपक्ष में बैठी कांग्रेस के नेताओं ने इस बजट को निरस और बेकार बताया। कांग्रेसियों की मानें तो बजट 2026 में नौकरीपेशा, महिलाओं और मिडिल क्लास वालों के लिए कुछ भी नहीं दिया। लेकिन दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने इसे दूरदर्शी बजट बताया है। ये तो रही बात सियासतदारों की, लेकिन बजट 2026 में आज जनता को सरकार ने बड़ी राहत दी है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया बड़ा ऐलान
Fuel Price in India News Today दरअसल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश करते हुए ये ऐलान किया कि ‘अब बायोगैस मिक्स सीएनजी पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क यानी सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी का कैल्कुलेशन करते समय बायोगैस के पूरे प्राइस को बाहर रखा जाएगा। इसका सीधा फायदा यह होगा कि बायोगैस वाली सीएनजी सस्ती होगी और उस पर टैक्स का बोझ कम पड़ेगा। इससे पहले बायोगैस के प्राइस को भी शामिल किया जाता था। इसका सीधा फायदा उन वाहन चालकों को होगा जो सीएनजी वाली गाड़ियां चलाते हैं।
वाहन चालकों को बड़ी राहत
बता दें कि बायोगैस खेतों के कचरे, फसल के वेस्टेज और कूड़े इत्यादि से तैयार की जाती है, जिसे रेगुलर सीएनजी में मिलाकर एक कम कार्बन वाला फ्यूल बनाया जाता है। यह फ्यूल धीरे-धीरे ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी जगह बना रहा है। कई ऐसी वाहन निर्माता कंपनियां हैं, जो इस तरह के फ्यूल पर चलने वाले वाहनों को तेजी से बाजार में उतार रही हैं। सरकार का मानना है कि इससे पर्यावरण को नुकसान कम होगा और क्लीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा।
14 प्रतिशत सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी लगाती थी सरकार
साल 2023 में सरकार ने बायोगैस को लेकर आंशिक राहत दी थी, उस समय केवल बायोगैस पर दिए गए जीएसटी को ही एक्साइज ड्यूटी से घटाया जाता था। लेकिन बायोगैस के पूरे मूल्य पर छूट नहीं मिलती थी, जिसकी वजह से टैक्स का दोहरा असर बना रहता था। फिलहाल रेगुलर सीएनजी पर करीब 14 प्रतिशत सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी लगती है। इसका मतलब है कि प्रति किलो सीएनजी पर लगभग 14 से 15 रुपए टैक्स के रूप में जुड़ जाते हैं। पुराने नियमों में बायोगैस मिक्स सीएनजी पर भी बायोगैस वाले हिस्से पर करीब 9 प्रतिशत तक टैक्स का बोझ बना रहता था।
मिलेगी इतने रुपए की राहत
नए ऐलान के बाद बायोगैस के पूरे मूल्य पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। इससे सीएनजी की कीमत में प्रति किलो कुछ रुपए की कमी आ सकती है। ख़ास बात ये है कि, यह राहत सीधे यूजर्स तक पहुंचेगी। इस फैसले से सीएनजी से चलने वाले ट्रक, कार और तीन पहिया वाहन चलाने वालों की लागत घटेगी। खासकर कमर्शियल वाहन ऑपरेटरों को डीजल के मुकाबले सस्ता विकल्प मिलेगा। सरकार का यह कदम न केवल किफायती बायोगैस सीएनजी उपलब्ध कराएगा, बल्कि ऑयल इंपोर्ट पर भी निर्भरता को कम करेगा।
टैक्स का गणित: पहले और अब
| विवरण | पुराने नियम (Old Rules) | नए बजट के बाद (Post Budget 2026) |
| सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी | सीएनजी के कुल मूल्य पर लगभग 14% | बायोगैस के हिस्से पर 0% (पूरी छूट) |
| बायोगैस पर टैक्स | करीब 9% टैक्स का बोझ बना रहता था | पूरी तरह खत्म |
| अनुमानित राहत | – | सीएनजी की कीमत में ₹2 से ₹5 तक की कमी संभव |
ये भी पढें
- Vivo V70 Series: इस दिन लॉन्च होने वाली है Vivo V70 सीरीज! दमदार प्रोसेसर और धांसू कैमरे के साथ मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स जो सबकी नींद उड़ा देगी
- Border 2 Box Office Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का दबदबा कायम, 10 दिनों में कर डाली करोड़ों की कमाई, आप भी जानें ताजा आंकड़े
- Mamata Banerjee SIR Controversy: ‘जिंदा लोगों को SIR में मृत घोषित कर दिया..’, दिल्ली में ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, कहा- कल करेंगे बड़ा खुलासा

Facebook


